Rajasthna में मानसूनी का दौर जारी, आज भी इन जिलों तेज बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अभी भी सक्रिया है। जिसे चलते प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार को पूरे दिन ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी रहा था। और आज शनिवार को भी बारिश सुबह से शुरू हो गई है। दो दिन से बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाडी में बने लो.प्रेशर का असर राजस्थान में आज भी बना रहेगा जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अब बारिश का दौर लगभग लगभग थम सा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानूसन अंतिम दौर में चल रह है। तीन चार दिन के बाद बारिश का दौर थम जायेगा।
इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अजमेर अलवर, बांसवाड़ा, बारांए, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, टोंक, चूरू, नागौर जिलो के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

किसानों को भारी नुकसान
तेज बारिश के चलते पूर्वी राजस्थान में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। दरअसल बाजारे की फसल अभी भी खेतों में पडी हुई है। खेतों में पानी भर जाने से फसल को नुकसान हो रहा है।

तापमान गिरा
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैण् शुक्रवार को राज्य के सभी प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।