जयपुर। देश में कोरोना की तीसरी लहर में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए है। नये मामले पिछले दिन की तुलना में 6.7% अधिक हैं, और पिछले 239 दिनों में सबसे अधिक है।
वहीं कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रोन के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। गुरुवार से ओमाइक्रोन के मामलों में 4.83% की वृद्धि हुई है, अब तक देश में ओमीक्रोन के कुल 5,753 मामले सामने आ चुके हैं।
मौत का आंकड़ा कम हुआ
खुशी देनी वाली रिपोर्ट ये है कि इस बार कोरोना वायरस के मौत का आंकड़ा घट रहा है। वायरस से होने वाली मौतों में पिछले दिन की तुलना में कमी आई है, गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार 315 नई मौतें हुई । इसके साथ, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल मृत्यु दर 4,85,350 तक पहुंच गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.33% दर्ज की गई।
वायरस से ठीक होने वाले आंकडों की बात करें तो भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,09,345 मरीज कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। और इन्हें मिलाकर संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,48,24,706 हो गई। इसके साथ, भारत में अब कुल एक्टिव केस वर्तमान में 12,72,073 है। देश में कोविड-19 मामलों की दैनिक सकारात्मकता दर अभी 14.78% है जबकि साप्ताहिक दर 11.83% है।