हाईवे पर 60 किलोमीटर के दायरे में एक से ज्यादा टोल प्लाजा अगले 3 महीने में होंगे बंद: नितिन गडकरी

जयपुर। मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही 60 किलोमीटर के अंदर आने वाले एक से अधिक टोल प्लाजा को अगले तीन महिनों में बंद करा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि
उन स्थानीय लोगों को पास मुहैया कराएगी जिनके पास आधार कार्ड हैं जो टोल प्लाजा के पास रहते हैं।

इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम होगी
केंद्रीय सड़क परिवहन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और हरित ईधन के विषय पर कहा कि, भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी प्रगति कर रहा है और हरित ईंधन से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम होगी। उन्होंने संभावना जताई की अगले दो वर्षों में हरित वाहनों की लागत पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर होगी। और हरित ईधन से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और राष्ट्रीय राजधानी में समग्र स्थिति में सुधार होगा।
2023 तक प्रमुख राजमार्गों पर 600 ईवी चार्जिंग प्वाइंट
इससे पहले, गडकरी ने नवंबर में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और FY21 AGM के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि दो साल के भीतर, लेक्ट्रिक व्हीकल्स की लागत पेट्रोल वेरिएंट के बराबर होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार ईवी चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हम 2023 तक प्रमुख राजमार्गों पर 600 ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित कर रहे हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि चार्जिंग स्टेशन सौर या पवन बिजली जैसे नवीकरणीय स्रोतों से संचालित हों।"