ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
मोशन ने किया शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान
-शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया
कोटा।मोशन एजुकेशन की ओर से सोमवार को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों का अभिन्दन कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कुन्हाड़ी स्थित मोशन कनेक्ट सेंटर पर दोपहर और सिटी मॉल में शाम को बच्चे अपने चहेते शिक्षक और मेंटोर नितिन विजय यानी एनवी सर से मिले और शुभकामनाएं दी। नितिन विजय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों सलाह दी कि अपना जज्बा कायम रखते हुए जिस भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उसको सिलेबस के मुताबिक पढ़ें, कामयाबी जरूर मिलेगी।
सीएडी चौराहा स्थित मोशन के दक्ष , मोशन एक्सपीरियंस सेण्टर कुन्हाड़ी ,औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित द्रोणा और राजीव गाँधी नगर में कॉर्पोरेट कैम्पस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मोशन एजुकेशन के चयरमैन सुरेंद्र विजय ने कहा कि पुस्तकें, सूचनाएं और संदेश दे सकती हैं, किंतु संदर्भों की समायोचित तार्किक व्याख्या शिक्षक ही कर सकता है। शिक्षक हमें न सिर्फ किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि वे आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के लिए भी जागरूक और तैयार करते हैं। भावी पीढ़ी का निर्माता-निर्देशक होने के कारण वह अन्य समाजसेवियों की तुलना में समाज में उनका स्थान आदर योग्य है। स्टूडेंट्स में अपने टीचर्स के साथ सेल्फी लेने का रहा जोश , मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा और रामरतन द्विवेदी उपस्थित थे।