मोशन ने भिजवाई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, दो और वाटर कूलर का लोकार्पण समाज के अस्तित्व और प्रगति के लिए सहयोग आवश्यक

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

मोशन ने भिजवाई बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, दो और वाटर कूलर का लोकार्पण
समाज के अस्तित्व और प्रगति के लिए सहयोग आवश्यक

कोटा 29 अगस्त।समाज के अस्तित्व और प्रगति के लिए सहयोग आवश्यक है उक्त उद्गार अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजमोहन बैरवा ने मौसम के तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन किट राहत सामग्री रवाना करने की अवसर पर कहे । अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि जिस व्यक्ति या समाज में दान की भावना नहीं होती उसे सभ्य नहीं कहा जाता।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सोमवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर में मोशन एजुकेशन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को रवाना किया । उन्होंने कहा कि दान देने वाले की सभी प्रशंसा करते हैं। मोशन की ओर से राहत सामग्री के 250 किट उपलब्ध करवाए गए हैं। हर किट में एक परिवार के लिए सप्ताह भर का आटा, दाल मसाले, तेल आदि राशन सामग्री है। इसको आवश्यकतानुसार बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया जाएगा। कोटा जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी, मोशन एजुकेशन के चैयरमैन सुरेंद्र विजय, जनरल मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन अशोक लाहोटी, जनरल मैनेजर एकाउंट्स ललित विजय, जनरल मैनेजर लीगल दर्शन गोसाई भी मौजूद थे।

सामाजिक सरोकार के तहत नगर निगम को सहयोग के क्रम में मोशन एजुकेशन ने सीएडी चौराहा के पास दक्ष और औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक पर द्रोणा कैम्पस के बाहर सोमवार को दो सार्वजानिक वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के चैयरमैन सुरेंद्र विजय और सीनियर फेकल्टी मौजूद थे।