5,000mAh बैटरी के साथ Moto G52 लॉन्च हुआ साथ लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन

जयपुर। Motorola ने अपनी जी सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Motorola Moto G52 है। कंपनी ने इस फोन को यूरोप में लॉन्च किया है। नया मोटो जी-सीरीज़ फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आता है। फोन में Moto G52 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G52 की कीमत, उपलब्धता
Moto G52 की कीमत एकमात्र 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए EUR 249 (लगभग 20,600 रुपये) निर्धारित की गई है। यह चारकोल ग्रे और पोर्सिलेन व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। मोटोरोला इस फोन को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तारीख नहीं बताई गई है।

Moto G52 स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिज्यूलॉशन 1,080x2,400 पिक्सल है। जिसकी 90Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G52 में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU और 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा यूनिट में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। स्मार्टफोन कैमरा मोड की सूची के साथ प्रीलोडेड आता है, जिसमें नाइट विजन, पोर्ट्रेट मोड, लाइव फोटो और क्वाड पिक्सेल तकनीक शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Moto G52 में f/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
पावर देने के लिए फोन में 30W टर्बोपावर चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, गैलीलियो, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, एसएआर सेंसर और डिस्टेंस सेंसर शामिल हैं। फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आता है।