जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में Moto Tab G70 LTE टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैब 2K LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G90T प्रोसेसर 7,000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। आइये इस टैब के फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।
Moto Tab G70 LTE की भारत में कीमत, उपलब्धता
Moto Tab G70 LTE सिंगल 4GB/64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 21,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा। गणतंत्र दिवस बिक्री के दौरान टैबलेट फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक 1,250 रुपये तक की छूट पाने के लिए मोटो टैब को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह छूट केवल आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।
Moto Tab G70 LTE के फीचर्स
Moto Tab G70 LTE में 11 इंच का IPS 2K LCD डिस्प्ले है दिया गया है जिसका रिज्यूलॉशन 2,000×1,200 पिक्सल है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे 4GB रैम और 64GB नेटिव स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 11 ओएस पर चलता है। मोटो टैब एक समर्पित Google किड्स स्पेस के साथ आता है। टैबलेट में पीछे की तरफ टू-टोन शेड के साथ स्लीक डिज़ाइन है।
कैमरे की बात करें तो इस टैब में एक सिंगल रियर कैमरा ऊपर बाईं ओर दिया गया है। जिसमें f / 2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सेल का सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉल के लिए, टैबलेट में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
टैब में पावर देने के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 20W TurboPower चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप है। टैबलेट में स्टाइलस और कीबोर्ड जैसे थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज के लिए भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में शामिल हैं- 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स मौजूद हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, हॉल-इफेक्ट सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं। यह मॉडर्निस्ट टील कलर शेड में उपलब्ध होगा।