Motorola Edge 20 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

जयपुर। Motorola ने भारत में अपने मोटोरोला Edge 20 Pro फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी इस फोन को भारत में 1 अक्टूबर के दिन लॉन्च करने वाली है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को कंपनी पिछले महीने वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी है। आइये भारत में इसकी संभावित कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

मोटोरोला एज 20 प्रो संभावित कीमत
पिछली लीक्स के अनुसार मोटोरोला एज 20 प्रो की कीमत भारत में 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के​ लिए लगभग 35,000 रुपये होगी। यह डिवाइस इरिडेसेंट क्लाउड और मिडनाइट स्काई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

मोटोरोला एज 20 प्रो स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स हम इसके पहले से ही जानते हैं। अगर कंपनी भारत में भी इस फोन को बिना किसी फीचर में बदलाव के लॉन्च करती है तो इसमें निम्न फीचर रहने वाले हैं।
मोटोरोला एज 20 प्रो में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर होगा जिसे 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज साथ जोड़ा गया है।
फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप होता है - एक 108-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर जिसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 8-मेगापिक्सल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फोन Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
फोन में पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी है। स्मार्टफोन 30W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करता है।