लॉन्च से Motorola Edge 30 Pro की कीमत सामने आयी, लॉन्च डेट सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। लेनेवो समर्थित कंपनी Motorola भारत में 24 फरवरी को Edge सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro हो सकता है। लॉन्च से पहले इस फोन की आधिकारिक कीमत लीक हो गई है।

Motorola Edge 30 Pro की संभावित कीमत
MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित मोटोरोला एज 30 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 55,999 रुपये होगी। बताया जा रहा है कि यह फोन Moto Edge X30 स्मार्टफोन का रिब्रांडेड वर्जन होगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Motorola Edge 30 Pro के संभावित फीचर्स
मोटोरोला एज 30 प्रो में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ् पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो हमें Motorola Edge 30 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन 12GB तक रैम से लैस होगा। इंटरनल स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

डिज़ाइन कि बात करें तो मोटोरोला लोगो को डिवाइस के निचले बाएं कोने में रखा गया है। अंडाकार आकार के कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी टॉर्च होता है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर पंच-होल कटआउट है। पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दायीं तरफ हैं।