Motorola Edge 30 Pro 24 फरवरी को होगा लॉन्च, रेंडर्स सामने आये

जयपुर। Motorola Edge 30 Pro 24 फरवरी को विश्व स्तर पर लॉन्च होने वाला हैं। लॉन्च से पहले, एक नए लीक सामने आया है जिससे पता चला है कि Motorola Edge 30 Pro में स्टाइलस और फोलियो केस होगा। कईं रिपोर्ट्स बताती हैं कि की मानें तो आने वाला Motorola Edge 30 Pro, Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।

नया लीक एक विश्वसनीय लीकस्टर Evan Blass के माध्यम से सामने आया है। @Evleaks ने मोटोरोला एज 30 प्रो के रेंडर्स को स्टाइलस और फोलियो केस के साथ साझा किया। स्टाइलस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि फोलियो केस स्टाइलस को पीछे की तरफ रखा जायेग और उपयोग में न होने पर इसे वायरलेस तरीके से चार्ज करेगा।
माना जा रहा है कि Motorola Edge 30 Pro को Motorola Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन है तो इसके फीचर्स भी समान होंगो। आइये इन पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Edge 30 Pro के संभावित फीचर्स
मोटोरोला एज 30 प्रो में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ् पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो हमें Motorola Edge 30 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन 12GB तक रैम से लैस होगा। इंटरनल स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

डिज़ाइन कि बात करें तो मोटोरोला लोगो को डिवाइस के निचले बाएं कोने में रखा गया है। अंडाकार आकार के कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी टॉर्च होता है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर पंच-होल कटआउट है। पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दायीं तरफ हैं।