इन दमदार फीचर्स के साथ Motorola Edge 30 Pro इस महीने होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। Lenovo समर्थित कंपनी Motorola इस महिने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। खबरें बताती हैं कि कंपनी इस फोन को भारत में फरवरी महिने में लॉन्च कर देगी। हालांकि, फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन के अधिकांश फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइये यहां हम फोन के संभावित फीचर्स पर नजर डालते हैं।

Motorola Edge 30 Pro के संभावित फीचर्स
मोटोरोला एज 30 प्रो में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर के साथ् पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो हमें Motorola Edge 30 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन 12GB तक रैम से लैस होगा। इंटरनल स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

डिज़ाइन कि बात करें तो मोटोरोला लोगो को डिवाइस के निचले बाएं कोने में रखा गया है। अंडाकार आकार के कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी टॉर्च होता है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर पंच-होल कटआउट है। पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दायीं तरफ हैं। भारत में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में और अधिक जानकारी शेयर करेगी।