जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला भारत में मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन को लांच करने की तैयारी कर रही हैं। फ्लिपकार्ट की एक लिस्टिंग के मुताबिक, एज 30 अल्ट्रा भारत में 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। हालाँकि मोटोरोला ने अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस फ़ोन को हल ही भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट पर देखा गया था। जिससे चलता है की मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है।
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के लॉन्च विवरण का खुलासा किया है। बैनर के अनुसार मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के लिए लॉन्च की तारीख 10 सितंबर है और यह फोन 200-मेगापिक्सेल कैमरा सिस्टम के साथ दुनिया का पहला फोन होगा। टीज़र छवि प्लेसहोल्डर भी हो सकती है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट की यह लिस्टिंग अभी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रही है।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशंस
लीक ने सुझाव दिया है कि मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा मोटोरोला एक्स 30 प्रो के समान फीचर्स के साथ आ सकता है। इसका मतलब है कि हमें मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा पर फुलएचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले देखने की संभावना है। इस डिस्प्ले में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Motorola Edge 30 Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
Motorola Edge 30 Ultra के पिछले हिस्से पर 200-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा, जैसा कि फ्लिपकार्ट के टीज़र से पुष्टि हुई है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। फोन एक पंच-होल के अंदर रखे 60-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का उपयोग कर सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है।