5,000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 40 Neo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। Motorola Edge 40 Neo को गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि अभी में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह हैंडसेट भारत में 21 सितंबर को रिलीज़ कर दिया जायेगा।  यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7030 SoC और 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

मोटोरोला एज 40 नियो की कीमत, उपलब्धता
ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे और सूथिंग सी कलरवेज़ में पेश किए गए, मोटोरोला एज 40 नियो के एकमात्र 12GB + 256GB की कीमत EUR 399 (लगभग 35,400 रुपये) है। फ़ोन फिलहाल यूरोपीय, मध्य पूर्वी और अफ़्रीकी बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इस बीच, टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने एक्स पर एक पोस्ट में सुझाव दिया कि हैंडसेट भारत में ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे और सूथिंग सी रंग विकल्पों में भी लॉन्च होगा। शर्मा के अनुसार, भारत में इस हैंडसेट की कीमत  25,000 रुपये से कम होगी।

मोटोरोला एज 40 नियो के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले  मौजूद है।  जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है।  डुअल नैनो सिम समर्थित हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7030 SoC द्वारा संचालित है। 

कैमरा की बात करें तो मोटोरोला एज 40 नियो में डुअल रियर कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Motorola Edge 40 Neo में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह धूल और छींटे प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ भी आता है। फोन 5जी, 4जी, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट का माप 159.63 मिमी x 71.99 मिमी x 7.89 मिमी और वजन 172 ग्राम है।

related post