जयपुर। Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge X30 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस फोन के बारे में पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह Moto Edge X30 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। अब इस फोन को बीआईएस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि इसे जल्द ही भारत में पेश किया जायेगा। बता दें कि यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
फ्लैगशिप Moto Edge X30 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2201-01 के साथ BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। अफवाहों के अनुसार, डिवाइस जनवरी के अंत या फरवरी 2022 की शुरुआत में भारत में पेश किया जाएगा।
चीन में Moto Edge X30 की कीमत
Moto Edge X30 की चीन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 38,000 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,400 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,599 (लगभग 42,800 रुपये) निर्धारित है। दूसरी ओर, Moto Edge X30 स्पेशल एडिशन 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,999 (लगभग 47,600 रुपये) में उपलब्ध है।
Motorola Edge X30 के फीचर्स
Moto Edge X30 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है, इसे अधिकतम 12 जीबी तक एलपीडीडीआर 5 रैम और यूएफएस 3.1 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग है। इस फोन में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।