जयपुर। Lenovo समर्थित कंपनी मोटोरोला ने जी सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Motorola G32 है। कंपनी ने इस फोन को 90 हर्ट्ज़ स्मूथ डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस.ट्यून स्पीकर्स और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसी विशेषताओं के साथ पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को अभी यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन जल्द ही देखेने को मिलेगा।
Motorola G32 की कीमत
मोटो जी32 केवल एक ही वेरिएंट 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 209.99 यूरो रखी गई है जो कि लगभग 17,000 रुपये है। फोन सैटिन सिल्वर और मिनरल ग्रे रंगों में आता है।
Motorola G32 के फीचर्स
मोटो जी 32 में आपको 6.5 इंच का फुलएचडी एलसीडी मिलता है जिसमें 90 रिफ्रेश रेट और 20ः9 का आस्पेक्ट रेशियो है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4जीबी रैम के साथ जोडा गया है। फोन में 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फेस अनलॉक के लिए भी सपोर्ट है।
कैमरे की बात करें तो फोन में पीछेकी तरफ तीन कैमरे मिलते हैं जिसमें पहला कैमरा 50.मेगापिक्सल का दूसरा 8.मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा 2.मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16.मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन को पावर देने वाली 5000 एमएएच की बैटरी है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।