कीमत कीमत में जोरदार फीचर्स के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, जानें पूरा विवरण

जयपुर। मोटोरोला ने गुरुवार को भारतीय में किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम है— Moto E32s । Motorola Moto E32s एक एंट्री-लेवल फोन है जो 90Hz डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ आता है। आइये फोन की कीमत सहित सभी विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं।

Motorola Moto E32s कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला मोटो की कीमत E32s रुपये से शुरू हीता है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट के लिए 9,299रूपय कीमत है। वहीं, 4GB रैम और 64GB वैरिएंट के लिए 9,999 रूपय है।

Motorola Moto E32s के फीचर्स
इस फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 268 PPI पिक्सल डेनसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला पंच-होल पैनल है।

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है इसमें ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 दिया गया है। फोन में 3GB/4GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ वर्टिकल अलाइनमेंट में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। सेटअप में 16MP का मुख्य लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी स्नैपर है। रियर कैमरा 30 एफपीएस पर 1080पी वीडियो शूट करने में सक्षम है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। फोन IP52 वाटर-रेपेलेंट कोटिंग के साथ भी आता है और इसमें सिस्टम चलाने वाला Android 12 OS है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेशियल रिकग्निशन सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में फास्ट चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और ऑडियो के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और डुअल-सिम 4जी सपोर्ट इसके कुछ कनेक्टिविटी फीचर हैं।