Motorola Moto G Power (2022) जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला अपने नये स्मार्टफोन फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ही है। यह फोन मोटोरोला मोटो जी पावर 2022 होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर और स्पेशिफिकेशन लीक हो गये हैं। इस फोन में पिछले 2021 मॉडल की तुलना में रेंडर बैक पैनल डिज़ाइन के साथ-साथ कैमरा मॉड्यूल में बदलाव दिखाई दे रहे हैं। फोन में होल-पंच डिस्प्ले मिलता है। नए मोटो जी पावर (2022) में टॉप-सेंटर में होल-पंच कटआउट की सुविधा है। लीक के अनुसार फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मोटोरोला बैटविंग लोगो दिखाई दे रही है।

GizNext द्वारा साझा किए गए रेंडर्स के अनुसार, Moto G Power (2022) में वेव डिज़ाइन के साथ एक टेक्सचर्ड बैक पैनल मौजूद होगा। लीक के अनुसार 2022 मॉडल को ऊपरी बाएं कोने में एक आयताकार मॉड्यूल कैमरा के साथ जा सकता है। रेंडरर्स यह भी दिखाते हैं कि हैंडसेट के दाहिने किनारे में वॉल्यूम के साथ-साथ पावर की भी हैं, और बाएं किनारे में सिम कार्ड ट्रे है।
मोटो जी पावर (2022) संभावित फीचर्स
Moto G Power (2022) में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले दिया जायेगा। फोन में मीडियाटेक हेलियो G37 SoC प्रोसेसर दिया जायेगा। हालाँकि, हाल ही में स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर होगा। GizNext का कहना है कि मोटोरोला फोन को 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP52 सर्टिफिकेशन के साथ आने का दावा किया गया है।