मोटोरोला मोटो जी 62 भारत में 11 अगस्त को होगा लाॅन्च, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। मोटोरोला भारत में अपने जी सीरीज के स्मार्टफोन मोटोरोला मोटो जी 62 को लाॅन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी इस फोन को पहले ही अन्य बाजारों में पेश कर चुकी है। अब कंपनी इसे भारत ला रही है। 11 अगस्त को कंपनी इस फोन को भारत में लाॅन्च कर देगी। कंपनी इस फोन के लिए कोई अगल से लाॅन्च इवेंट का आयोजन नहीं करेगी। मोटोरोला फोन को सीधे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जायेगा। फोन की कीमत का खुलासा होने की संभावना है।

मोटोरोला के ट्वीट के मुताबिक मोटोरोला कंपनी इस फोन के यूरोपीय माॅडल केवल एक बदलाव के साथ भारतीय बाजार में लाॅन्च करेगी। कंपनी फोन के प्रोसेसर में बदलाव कर सकती है। जबकि बाकी चीजें समान हो सकती हैं। हम इन फीचर्स को पहले से ही जानते हैं आइये इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

मोटोरोला मोटो जी 62 के फीचर्स
कुछ यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध मोटोरोला मोटो जी62 स्नैपड्रैगन 480़ चिपसेट का उपयोग करता है। हालाँकि, भारतीय संस्करण स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आएगा। जो कि 5जी चिप भी है। फोन में 120 हटर््ज के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जोयगा। फोन को एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 50.मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जायेगाा। वहीं, वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16.मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिये जाने की उम्मीद है। फोन में 15 वाॅट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी जायेगी