दस हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हो सकता है मोटोरोला नया स्मार्टफोन

जयपुर। मोटोरोला जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन Moto E20 हो सकता है। इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। इस फोन का कोडनेम अरूबा है। गीकबेंच से इस फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आये हैं। हालांकि अभी लॉन्च की डेट फिक्स नहीं है। वहीं, टिपस्टर इवान ब्लास ने स्मार्टफोन के कुछ आधिकारिक दिखने वाले रेंडर साझा किए। Moto E20 में 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है।

गीकबेंच पर लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में 1.61GHz ऑक्टा-कोर यूनिसोक SoC प्रोसेसर दिया जायेगा जिसे 2GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करेगा। इस मोटोरोला स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,467 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,621 स्कोर दिया है।
वहीं, रेंडरर्स से पता चलता है कि इस फोन में 6.5-इंच का HD + डिस्प्ले दिया जायेगा। फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आ सकता है। पीछे की तरफ, इसमें एक बेलनाकार डिजाइन के साथ 13-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर और 2-मेगापिक्सेल के दूसरे सेंसर के साथ एक डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है। मोटोरोला 4,000mAh की बैटरी पैक कर सकता है।
फोन में नीचे की तरफ इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है, जबकि स्मार्टफोन के टॉप पर 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद होगा।