जयपुर। मोटोरोला कंपनी अपनी अगामी एज 20 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। इस सीरीज को भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। सीरीज में दो मॉडल होंगे जिनमें एक एज 20 और दूसरा एज 20 प्रो होगा। दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर 17 अगस्त से उपलब्ध होंगे।
मोटोरोला एज 20 सीरीज के संभावित फीचर्स
मोटोरोला एज 20 में 10-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया जायेगा। , जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिजाइन की बात करें तो हमें फोन में फ्लैट-साइडेड डिज़ाइन देखने को मिलेगा। वहीं इसकी मोटाई लगभग 6.9 मिमी हो होगी। फोन को दो रंगो में पेश किया जायेगा। कैमरे की बात करें तो हमें यहां फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 108-मेगापिक्सेल मुख्य कैमरा, 16-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड / मैक्रो कैमरा और 8-मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद होगा।
सेल्फी कैमरे के बारे में फिलाहाल जानकारी मौजूद नहीं है। प्रो फोन में हमें 144Hz के साथ HDR10+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी जिसका टच सैंपलिंग रेट 576Hz है। फोन 11 5G बैंड के सपोर्ट के साथ स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट सपोर्ट करेगा। एज 20 आपको फोन को कंपनी इस सीरीज में फोन को मोबाइल पीसी के रूप में उपयोग करने, टीवी के रूप में स्ट्रीम करने और यहां तक कि बड़े डिस्प्ले पर गेम स्ट्रीम करने की सुविधा भी देगा। फिलहाल फोन की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 17 अगस्त को आधिकारिक लॉन्च के दौरान कंपनी मोटोरोला एज 20 और मोटोरोला एज 20 प्रो की कीमतों का खुलासा करेगी।