जयपुर। Motorola कंपनी 10 जनवरी को भारतीय बाजार में अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Motorola Moto G71 5G होगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि स्मार्टफोन को भारत में 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध करायेगी। कंपनी आगामी स्मार्टफोन मोटो जी71 5जी का एक समर्पित पेज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी जारी करेगी जहां फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी मिलेगी।
Motorola Moto G71 5G की संभावित कीमत
एक टिपस्टर ने Moto G71 5G की कीमत के बारे में जानकारी दी है। टिपस्टर ने अभिषेक यादव ने ट्विटर पर अपने नवीनतम पोस्ट में G71 की कीमत का खुलासा किया। पोस्ट से पता चलता है कि इस फोन को भारत में स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपये होगी। इसके अलावा, यह भी पता चला कि G71 को विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।
Motorola Moto G71 5G के फीचर्स
Moto G71 5G की डिटेल्स पर नजर डालें तो मोटोरोला का यह मोबाइल पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में आ चुका है और 6.4-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल OLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android 11 आधारित MIUI पर काम करता है, जिसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। Moto G71 5G स्मार्टफोन 3 जीबी वर्चुअल रैम तकनीक से लैस है। यह फोन IP52 सर्टिफाइड है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल शूटर, 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 30W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प देगी।