जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Motorola जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में पेश करने वाली है जिसमें 200MP का कैमरा दिया जायेगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 200 एमपी कैमरे वाला दुनिया का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को Motorola Frontier 22 के नाम से पेश कर सकती है। इस आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन के के प्रमुख फीचर्स लीक हुए हैं। इससे पहले मोटोरोला ने एज सीरीज़ के तहत अधिकतम 108MP कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं।
Motorola Frontier 22 के संभावित फीचर्स
Motorola Frontier 22 फुल एचडी + के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके साथ ही इस फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा और यह HDR10+ को सपोर्ट करेगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 पर चलेगा। स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन- 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में लॉन्च किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें मुख्य कैमरा 200MP का दिया जा सकता है। इसके साथ स्मार्टफोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो 2x जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फोन में 60MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जंहा तक प्रोसेसर की बात है, आगामी Motorola Frontier 22 में Snapdragon 8 Gen 1 Plus प्रोसेसर दिया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी पैक होने की उम्मीद है जो 50W तक वायरलेस चार्जिंग और 125W तक वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।