जिले के 6 गाँवों में कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए एमओयू साइन किए

कोटा 26 दिसंबर। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत कोटा क्षेत्र के 6 गाँवों में कम्युनिटी हॉल निर्माण करने में वित्तीय सहायता के लिए एमओयू साइन किए गए हैं। एमओयू जिला कलक्टर एमपी मीना एवं पावरग्रिड की ओर से सुकुमार मिश्रा (वरिष्ठ महाप्रबंधक) द्वारा साईन किए गए।


जिला कलक्टर ने बताया कि कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए कनवास, विनोदखुर्द, मोरुकलां, देवली खजुरी, जालिमपुरा गाँव चयनित किए गए हैं। कॉर्पाेरट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत कोटा क्षेत्र में यह कार्य पावरग्रिड द्वारा वित्त पोषित है एवं जिला परिषद की देखरेख में किया जायेगा।

पावरग्रिड की इस पहल से कोटा के ग्रामीण क्षेत्र में जीवन स्तर में सुधार होगा। इस अवसर पर सीइओ जिला परिषद ममता तिवाडी एवं पंकज पचोरी (उप महाप्रबंधक पॉवरग्रिड कोटा) भी उपस्थित रहे। पावरग्रिड केंन्द्रीय उर्जा मंत्रालय के अधीन एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली (ट्रांसमिशन लाइन) की देखरेख करती है।