अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार
जयपुर |
मालवीय नगर। जयपुर शहर के मालवीय नगर स्थित जयपुरिया हॉस्पिटल के अंदर मरीज व मरीज के परिजनों के साथ चाय,भोजन और फल वितरण कर मनाया।
विगत 2 वर्षों से एमएसपी फाउंडेशन संस्थान द्वारा हर मंगलवार को जयपुरिया हॉस्पिटल व सवाई मानसिंह चिकित्सालय में निशुल्क भोजन का वितरण किया जाता है।
एमएसपी फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आज मानव समाज में कोई भी व्यक्ति अपने आपको असहाय और अकेला महसूस ना करें।
संस्थान ने 14 अक्टूबर को मानव सेवा दिवस के उपलक्ष पर अतिथि के रुप में पधारे मालवीय नगर एसीपी महेंद्र शर्मा ने संस्थान के कार्य की सराहना की और मरीज के परिजनों को भोजन वितरित कर सभी परिजनों को कोरोनावायरस महामारी में सावधानी से रहने की अपील की।
एमएसपी संस्थान के सचिव प्रदीप सोलंकी ने बताया कि संस्था का यह प्रोग्राम संस्थान के प्रियजन की जयंती और उनकी याद को मानव सेवा दिवस के रुप में मनाया ताकि उनको सेवा के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
इसलिए आज मानव सेवा दिवस के रूप में मनाया
संस्था हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहेगी।