Mulayam Singh Yadav की हालत नाजुक, दवाईयों के सहारे चल रही सांसें

जयपुर। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। और फिलहाल वे गुरुग्राम के जिस अस्पताल में वह भर्ती हैं, वहां जीवन रक्षक दवाओं से उनकी सांसे चल रही हैं। मुलायम सिंह यावद मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। एक बयान में कहा कि विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम गहन चिकित्सा इकाई में उनका इलाज कर रही है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी थी कि अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिससे उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा, ” मुलायम सिंह फिलहाल गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम कर रही है।”

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यावद उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और संयुक्त मोर्चा सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर, वे 10 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए।