जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार से दो मंत्रियों और चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। अब मुलायम यादव के चचेरे भाई हरिओम यादव ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है। हरिओम यावद ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी चापलूसों की पार्टी है। हरिओम यावद ने संवादाताओं से बात करते हुए कहा कि , अब समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं है। यह लूटपाट करने वालों की पार्टी है, जिन्होंने अखिलेश को घेर लिया है और उन्हें कमजोर करना चाहते हैं।"
बता दें कि हरिओमी यावद समाजवादी पार्टी से सिरसागंज के विधायक हैं जिन्होंने अब सपा को छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ लिया है। हरिओम यादव के साथ सपा के एक अन्य पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह और एक कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सपा से तीन बार के विधायक हरिओम यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले साल फरवरी में निष्कासित कर दिया गया था।
हरिओम सिंह यादव ने यूपी के दो उपमुख्यमंत्रियों और राज्य इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता हासिल की। हरिओम यावद मुलायम यादव के चचेरे भाई हैं। हरिओम यावद ने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि वे उनके और उनकी पार्टी के लिए खतरा बन सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो मंत्री और चार विधायक भाजपा छोड़कर जा चुके हैं। और सभी के सपा में शमिल होने की खबर है। निश्चित रूप से यूपी में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका है।