मुंबई में जन्मे एजाज पटेल ने भारत के सभी 10 विकेट चटकाये, ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत पहली पारी में 325 रन बनाकर आलआउट हो गया। दिलचस्प बात ये रही कि न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के सभी 10 विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने चटकाये। एजाज खान ऐसा करने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज बन गये हैं। भारत में ऐसा करने वाले एजाज पहले विदेशी बॉलर बन गए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज खान मुबंई में जन्मे हैं। एजाज खान की फिरकी ने भारत के शेरों को धराशायी कर दिया।

शुभमन गिल का चटकाया पहला विकेट -एजाज पटेल ने पहला विकेट शुभमन गिल का लिया। उनको पहली स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कर कीवी टीम को पहली कामयाबी दिलाई। माहोम्मद सिराज के रूप में एजाज को और न्यूजीलैंड को 10 वीं विकेट मिली।
कुंबले और जिम लेकर कर चुके ये कमाल
इससे पहले एक ही पारी में पूरे 10 विकेट चटकाने का कमाल इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज जिम लेकर ने 1956 में और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले (1999) कर चुके हैं। इन दोनों के बाद ये कारनामा करने वाले एजाज खान दुनिया के तीसरे बालॅर बन गये हैं।

मंयक ने बनाये 150 रन
भारत की तरफ से ओपनर मंयक अग्रवाल ने शानदाबर बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाये। मंयक अग्रवाल की टेस्ट क्रिकेट में ये अब की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी है। मंयक अग्रवाल के अलावा आलरांडर अक्षर पटेल ने 52 रनो की पारी खेली। दोनों की अच्छी बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने 325 रन बनाये।
न्यूजीलैंड की ने गंवाये 8 विकेट
समाचार लिखे जाने तक जबाव में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 53 रनों क स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिये हैं।।