जयपुर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फोन काॅल पर धमकी देने वाले एक शख्स को मुंबई पुलिस ने ने आज हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान अफजल के रूप में हुई है। अफजल ने आज सुबह मुंबई के गिरगांव में रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक लैंडलाइन नंबर पर तीन.चार धमकी भरे कॉल किए। पुलिस ने जिस फोन नंबर से कॉल की थी उसकी पहचान के बाद संदिग्ध का पता लगाया गया।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि फोन करने वाला मानसिक रूप से अस्थिर है। मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि पिछले महीने, सुप्रीम कोर्ट ने प्रावधान को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज करते हुए, मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मुंबई में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा जारी रख सकते हैं। त्रिपुरा उच्च न्यायालय द्वारा अंबानी को सरकारी सुरक्षा कवर के खिलाफ एक जनहित याचिका को स्वीकार करने के बाद केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अंबानी और उनके परिवार को केंद्र द्वारा खतरे की धारणा के मूल्यांकन के आधार पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुरक्षा कवर दिया गया था।
गौरतलब है कि पिछले साल अंबानी के घर के पास विस्फोटकों के साथ एक लावारिस कार मिली थीए जिसमें एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ था जिसमें पूर्व पुलिसकर्मी शामिल थे।