संवाददाता : आर बी सैनी
बांदीकुई दौसा |
भारत की लुप्त हो रही कला और पीढ़ियों से उन कला का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों पर मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक लेखक अविनाश त्रिपाठी राजस्थान के दौसा बांदीकुई अपनी पूरी टीम के साथ आए. बांदीकुई के विभिन्न स्थान पर बहरूपिया फिल्म की सूट संपन्न हुई बांदीकुई के परिवार फरीद खान, अकरम खान और उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर ख्याति प्राप्त सुबराती बहरूपिया के जीवन संघर्ष ,उनकी कला के प्रति लगन, उसकी तैयारी सहित अनेक विषयों पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि अविनाश त्रिपाठी भारत के सबसे ज्यादा शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता है उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। जिनमें नो स्मोकिंग , फीमेल चाइल्ड , पर्यटन , बाल मजदूरी सहित अनेक सामाजिक फिल्में हैं अविनाश त्रिपाठी ने कई फिल्मों में गीत भी लिखे हैं उनके लिखे गीत प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक शान , कविता कृष्णमूर्ति , कविता सेठ , अनवेषा सहित अनेक गायक जा चुके हैं. अविनाश भारत की इन्हीं कलाओं और उनके प्रचार प्रसार के लिए एक अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल का भी आयोजन कर रहे हैं जिनमें भारत के छोटे शहर और गांव के अति प्रतिभाशाली कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा. अविनाश त्रिपाठी और उनकी टीम का बांदीकुई के प्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र दैमन ने स्वागत किया. महेंद्र दैमन ने बहरूपिया कला के प्रचार प्रसार में अविनाश त्रिपाठी की फिल्म की सराहना करते हुए उन्हें राजस्थान समाज के ऐसे विषयों से परिचित कराया जिन पर फिल्म बन्ना उन कलाओं को एक नई संजीवनी देगा।