जयपुर। 25 जनवरी को एक फेसबुक पोस्ट के कारण युवक की, कि गई हत्या के मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मुस्लिम मौलवी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मौलवी कामरगनी उस्मानी ने किशन बोलिया की हत्या करने के लिए शब्बीर चोपड़ा (25) और इम्तियाज पठान (27) को हथियार उपलब्ध कराया और उन्हें हत्या के लिए उकसाया था।
आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर हत्या
मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने गुजरात में एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमें दावा किया गया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करके उनकी धार्मिक आस्था को चोट पहुंचायी गई है। इसके बाद 25 जनवरी को फेसबुक पोस्ट करने वाले किशन बोलिया की मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एटीएस अधिकारियों ने कहा कि मौलवी कामरगनी उस्मानी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। और इस मामले में एक और मौलवी मोहम्मद अयूब जावरावाला को भी पकड लिया गया है मौलवी मोहम्मद अयूब जावरावाला को शुक्रवार को अहमदाबाद से पकड़ा गया था।
एटीएस के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज शेख ने संवाददाताओं से कहा कि बोलिया की गोली मारकर हत्या करने वाला शब्बीर चोपडा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उस्मानी के संपर्क में था। शुक्रवार को जावरावाला के साथ चोपड़ा (25) और इम्तियाज पठान (27) को गिरफ्तार किया गया, जिसने दोनों को अपराध करने के लिए उकसाया और हत्या के हथियार का भी इंतजाम किया था।