संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
शुक्रवार को ग्राम पंचायत विजय गढ में प्रशासन गांव के संग अभियान-2021 शिविर में शिविर में 50 वर्ष पुराने संयुक्त खातेदारी के प्रकरण को आपसी सहमति से निस्तारण कर खाता विभाजन किया गया।
शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि ग्राम विजयगढ के खाता संख्या नये 399 एवं पुराने 305 जमाबंदी संम्वत् 2076-79 में दर्ज सह खातेदार रामगोपाल, ओमप्रकाश व कल्याण राजस्व रिकार्ड में विगत 50 वर्षाे से सहखातेदार के रूप में दर्ज रिकार्ड थे। शिविर के दौरान अन्तर्गत धारा-53 राजस्थान काश्तकारी अधिकनियम के तहत सभी सहखातेदारों की आपसी सहमति से पृथक-पृथक खाते का विभाजन किया गया। सभी पृथक-पृथक खातेदारों द्वारा खुश होकर राज्य सरकार कि प्रशासन गांव के संग अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पृथक-पृथक खाते होने से अब हमें राज्य सरकार द्वारा प्रदान किय जाने वाली योजना यथा ऋण इत्यादि का लाभ प्राप्त हो सकेगा।