बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों बैठक में बोले ​​​​​​​नड्डा, एकजुटता के साथ कांग्रेस मंत्री-विधायकों के खिलाफ मुद्दे उठाओ

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां सत्ता में आने के लिए अलग अलग दांव पेज अपना रही हैं। कांग्रेस के ​तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बाद अब BJP की 3 दिन की राष्ट्रीय पदाधिकारियों बैठक चली जिसमें राजस्थान के बीजेपी नेताओं को कांग्रेस सरकर को घेरने के लिए कई दिशा निर्देश दिये हैं।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने राजस्थान में कांग्रेस के मंत्री-विधायकों को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के निर्देश दे दिये हैं। नड्डा ने कहा कि राजस्थान में नेता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाये। प्रदेश में तुष्टिकरण और हिंसा की घटनाओं को जनता के बीच उजागर करें। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला, यूथ, दलित,

नड्डा ने बीजेपी नेताओ से आदिवासियों की आवाज बनकर उनके मुद्दों को उठाकर आंदोलन खड़ा करने को कहा है। पदाधिकारियों से हुई चर्चा में कहा है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज में तुष्टिकरण, हिंसा, मॉब लिंचिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। महिला और दलित अत्याचार, रेप की घटनाओं, मंत्री और विधायकों के बेटों के खिलाफ रेप के मामले आ रहे हैं। इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस को राजस्थान में घेरना है।

राजस्थान बीजेपी शीर्ष नेताओं से अलग बैठक
राष्ट्रीय बीजेपी के नेताओं विभिन्न मुद्दो पर रणनीति बनाने के लिए राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ अलग से चर्चा की है।

मोदी चेहरे पर होगा चुनावा
राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी राजस्थान में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लडेगी। पूनिया ने कहा कि मोदी के चेहरे पर ही बीजेपी चुनाव लडेगी और शीर्ष नेतृत्व ही सीएम का एलान करेगा।