संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मूर्ति मीणा तथा कोटा संभाग मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा अनुशंसा पर ललिता नुवाल को नमो नमो मोर्चा भारत में बूंदी महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति देते हुए कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत के नियमों लक्ष्यों और अनुशासन को ठीक रखते हुए अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वाह करें
ललिता नुवाल समाज सेवा के साथ-साथ पूर्व में भी कई जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश सहसंगठन मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा जिलाप्रभारी,
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बूंदी, जिला समन्वय समिति सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय महिला मंच आदि समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति होने पर जोरदार स्वागत किया |