संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / चंंवरा
क्षेत्र के राजस्व गांव हीरवाना में स्थित श्री कृष्ण गौशाला हीरवाना में नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ किया जाएगा। शेरसिंह खटाणा ने बताया कि प्रातः 10:15 बजे कथा से पहले बामलास धाम के महंत बाबा लक्ष्मण दास के सानिध्य में महिलाओं द्वारा रघुनाथजी मंदिर चंवरा से श्री कृष्ण गौशाला हीरवाना तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात कथा व्यास राजेंद्र महाराज द्वारा कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा बुधवार से शुरू होकर शुक्रवार 14 जनवरी तक जारी रहेगी। कथा का समय 11:15 बजे से 4:00 बजे तक होगा।