जयपुर। धार्मिक नेता नरसिंहानंद ने एक बार फिर से हिंदू महापंचायत में भडकाउ भाषण दिया जिसके बाद उन पर फएआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल रविवार को दिल्ली में एक हिंदू महापंचायत को संबोधित करते हुए नरसिंहानंद ने कहा कि अगर एक मुसलमान भारत का प्रधानमंत्री बन जायेगा तो देश के 50 प्रतिशत हिंदुओं को धर्मांतरण करना होगा और 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और दस प्रतिशत बहार निकाल दिये जायेंगे।
नरसिंहानंद के इस सांप्रदायिक भाषण के बाद दिल्ली पुलिस ने उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और धारा 188 के मामला दर्ज कर लिया है। धारा 153ए जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने लिए बयान देता है या ऐसा कार्य करता है तो संविधान में सजा का प्रावधान है।
इससे पहले, यति नरसिंहानंद को दिसंबर 2021 में हरिद्वार में एक धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।
नरसिंहानंद ने क्या कहा?
नरसिंहानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सिर्फ 2029 में या 2034 में या 2039 में ही कोई मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा। एक बार मुसलमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद, 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और शेष 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या अगले 20 वर्षों में अन्य देशों में रहेंगे।
मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि रविवार को हिंदू महापंचायत के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक प्राथमिकी अभद्र भाषा के आरोप से संबंधित थी जबकि अन्य दो पत्रकारों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर दर्ज की गई थीं। पत्रकारों ने कहा कि इस कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कहा कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है