युवाओं से राष्ट्र निर्माण-केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, राजकीय महाविद्यालय बारां के छात्रसंघ कार्यालय का किया शुभारम्भ
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
युवाओं से राष्ट्र निर्माण-केंद्रीय जल शक्ति मंत्री,
राजकीय महाविद्यालय बारां के छात्रसंघ कार्यालय का किया शुभारम्भ
बारां, 20 दिसम्बर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि युवा राष्ट्र के विकास की धुरी हैं, लोकतंत्र को सशक्त करने में छात्रसंघ चुनाव भी अहम स्थान रखते हैं।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री मंगलवार को बारां में राजकीय महाविद्यालय बारां के छात्रसंघ कार्यालय के शुभारम्भ एवं छात्रसंघ कार्यकारिणी के पदाधिकरियों के शपथ गृहण समारोह को संबोधित कर रह थे। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ कार्यकारिणी के पदाधिकारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रबंधन का आभार भी वयक्त किया।
समारोह में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने छात्रसंघ कार्यकारिणी के छात्रसंघ अध्यक्ष जुगल मीणा एवं उपाध्यक्ष हीना नागर को शपथ दिलवाई। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का शुभारम्भ भी किया। इस मौके पर विधायक मदन दिलावर, महाविद्यालय प्राचार्य कृष्ण मुरारी मीणा एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।