National Film Awards 2022: सूर्या की Soorarai Pottru ने जीता सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

जयपुर। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 National Film Awards 2022 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार सुबह अपने ट्विटर पर बताया कि जूरी सदस्यों द्वारा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद शुक्रवार शाम को पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। सोरारई पोट्रु Soorarai Pottru ने सर्वक्षेष्ठ फिल्म का खिताब जीता है। इसे अलावा तीन अन्य खिताब भी Soorarai Pottru ने अपने नाम किये हैं। इसके अलावा Soorarai Pottru और तन्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए सूर्या और अजय देवगन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

सोरारई पोट्रु 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चार प्रमुख पुरस्कार श्रेणियों में से तीन में जीत हासिल की - सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री। सोरारई पोट्रु सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म है।
बता दें कि सूर्या ने एक इंसान को रोल अदा किया है जिसने देश में आम आदमी की हवाई यात्रा के सपने को पूरा किया। एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित ‘सूरराई पोटरू’ को देश विदेश में काफी सरहाना हासिल हुई।78वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में फिल्म का प्रदर्शन हो चुका है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से दुनिया भर में इस फिल्म् को खूब सरहाया गयां

संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया दी

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने घोषणा के बाद ट्वीट कर अपनी फिल्म सोरारई पोट्रु की टीम और उनके पिता को धन्यवाद दिया।