राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया

डीग, मास्टर आदित्येंद्र राजकीय महाविद्यालय, डीग में शनिवार ,दिनांक 30-12- 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश चंद गुप्ता रहे । इन्होंने कहा की राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति के चरित्र एवम विकास निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका रखती है साथ ही बताया की जिस तरह पानी मे कमल रहकर भी उपर रहता है उसी तरह व्यक्ति को भी समाज मे रहकर समाज सेवा भागीदारी मे उपर रहना चाहिए और साथ ही सरकारी नौकरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे मे बच्चो को अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर दिलीप सिंह ने स्वयंसेवकों को अनुशासन व  समर्पण के प्रति जागरूक रहने एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने की बात कहीं । शिविर में बच्चों को  ग्रुपों  में जैसे लक्ष्मीबाई ग्रुप ,पीवी सिंधु ग्रुप इत्यादि अलग-अलग  कर उनसे श्रमदान करवाया गया एवं कुछ बच्चों ने गायन की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर बच्चों  से माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाया गया! इस  अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई प्रभारी सुश्री सीमा मीणा द्वितीय इकाई प्रभारी दीपक सुमन,तृतीय इकाई  प्रभारी   श्रीमती नेहा शर्मा तथा एनएसएस सहायक  सदस्य विकास मीणा एवम रामवीर शर्मा रहे।