अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वल्लभ पहुंचे पाली सर्किट हाउस

पाली (मुकेश राजा) सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत,

कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ली मीटिंग, संगठन की मजबूती होने वाले चुनाव में एकजुट रहने की दी नसीहत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गौरव वल्लभ बुधवार सर्किट हाउस पहुंचे जहां वल्लभ का कांग्रेस पदाधिकारियों ने साफा व माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वल्लभ ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए जिले में पार्टी की ओर से चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली । कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के बारे में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी।