पटियाला सेंट्रल जेल जायेंगे नवजोत सि​द्धू, सेशन कोर्ट में किया सरेंडर

जयपुर। पंजाब के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह बुरी तरह फंस गये हैं। रोडरेज केस में सजा सुनाये जाने के बाद सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई के लिए याचिका दी लेकिन कोर्ट ने सुवाई करने से मना कर दिया।

राहत नहीं मिलेन पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से उनका पहले कौशल्या अस्पताल में मेडिकल करने के लिए भेजा गया। जिसके बाद उन्हें पटियाला स्थित सेंट्रल जेल भेजा जायेगा। नवजोत अपने साथ में कपड़ों से भरा बैग लेकर आए हैं। बता दें कि यह वही जेल है, जहां सिद्धू के कट्‌टर विरोधी बिक्रम मजीठिया ड्रग्स केस में बंद हैं।

सिरेंडर नहीं करते तो पुलिस करती गिरफ्तार
सरेंडर करने से पहले नवजोत सिंह ने अपने स्वास्थ्य खराब के चलते एक सप्ताह की मोहलत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई नहीं की। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सिद्धू ने सेशन कोर्ट में सरेंडर किया। अगर सिद्धू सरेंडर नहीं करते तो पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती।

प्रियंका गांधी ने किया फोन
पंजाब में कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद से सिद्धू को साथ छोड़ दिया था लेकिन कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने उन्हें फोन करके हौसला बढाया। उन्होंने सिद्धू को भरोसा दिया कि कांग्रेस उनके साथ है।