जयपुर। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं हैं, क्योंकि पंजाब राजनीति में फिर से उठापटक चालू हो गयी है। कुछ दिनों पहले ही पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर काबिज हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा और उसमें लिखा
"एक आदमी के चरित्र का पतन समझौता करने से होता है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए, मैं एतद्द्वारा इस्तीफा देता हूं। साथ उन्होंने लिखा कि वे कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे।
कैप्टन अरमिंदर का तीखा प्रहार
नवजोत सिंह सिद्धू के द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अरमिंदर सिंह ने नवजोत पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मैने पहले ही कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू स्टेबल आदमी नहीं है।
चरणजीत सिंह चन्नी को सिद्धू पर भरोसा
नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा कि, "मुझे सिद्धू साहब पर पूरा भरोसा और विश्वास है।" उन्होनें कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा क्यों दिया उन्हें इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है। जब मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि क्या सिद्धू नौकरशाही व्यवस्था से नाराज हैं और पंजाब में कैबिनेट विस्तार के बाद उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, "अगर वह नाराज हैं तो यह तय हो जाएगा … हालांकि वह मुझसे नाराज नहीं हैं।"