नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को बताया रबर की गुड्डा, बोले दिल्ली के हिसाब से चल रहा पंजाब

जयपुर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रदेश की स्थिती को लेकर हमला बोला है। सिद्धू ने मान को "रबर की गुड़िया" करार देते हुए कहा कि पंजाब की सरकार दिल्ली से आप नेतृत्व द्वारा चलाई जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि मान सरकार के तहत पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति "बेहद खराब" हो गई है, जिसमें एक महीने में 40 लोग मारे गए हैं।

सिद्धू ने पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कई मुद्दों को उठाया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता ने भगवंत मान के लिए कहा 'क्या उन्हें पंजाब की परवाह है? सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री रबर का गुड्डा बन गए हैं।" सिद्धू ने कहा, "पंजाब का मुख्यमंत्री एक स्वाभिमानी व्यक्ति होना चाहिए जो किसी और के इशारों पर नहीं खुद के हिसाब से काम करे।
केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, "खेल कोई खेल रहा है और नाच कोई और रहा है। जो व्यक्ति दिल्ली में बैठकर खेल खेल रहा है, वह नकाबपोश है और वह बेनकाब हो रहा है।"

पिछले महीने पंजाब में 40 लोग मारे गए
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा कि मान सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति "बेहद खराब" हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने राज्य में 40 लोग मारे गए हैं। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। आप सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "आप अपने हितों के लिए पुलिस बल का राजनीतिकरण कर रहे हैं।"