नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड से संबध, दिवाली बाद करूगां एक्सपोस: देवेंद्र फडणवीस

जयपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर बडा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि है ​कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। इससे पहले नवाब ने आरोप लगया कि देवेन्द्र फडनवीस एक ड्रग पेडलर द्वारा वित्तीय साहयता से बनाये गये संगीत वीडियो में दिखाई दिया, जो वर्तमान में जेल में है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावों को हास्यास्प बताया कि और कि कहा कि नवाब मलिक के जल्द ही वे सबूत पेश करने के लिए दिवाली खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के आपराधिक अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध है।
फडणवीस ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जिनके अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध हैं, उन्हें मेरे बारे में नहीं बोलना चाहिए। मैं नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों का सबूत पेश करूंगा। मैं बस दिवाली बीतने का इंतजार कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि वह सबूत राकांपा प्रमुख शरद पवार को भी भेजेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मलिक एनसीबी पर अपने दामाद के खिलाफ आरोपपत्र को कमजोर करने के लिए नशीली दवाओं की एजेंसी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने दिवाली से पहले एक छोटा पटाखा जलाया है लेकिन मैं त्योहार के बाद एक बड़ा खुलासा करूंगा।
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री के दामाद समीर खान को एनसीबी ने इस साल की शुरुआत में ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।