एनसीबी ने अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया, आर्यन खान के साथ व्हाट्सएप चैट मिली

जयपुर। ऐसा लग रहा है कि ड्रग्स केस में अंदर चल रहे आर्यन खान के माध्यम से बॉलीवुड के अन्य परिवार भी जद में आने वाले हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय में बुलाया गया था। एनसीबी ने दावा किया कि आर्यन खान के फोन से बरामद कुछ व्हाट्सएप चैट में अभिनेत्री का नाम स्पष्ट रूप से मिला है। अनन्या पांडेय से अब एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और एक महिला अधिकार पूछताछ करेगी।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अन्यना इस ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं है, बल्कि एजेंसी ने उसे गवाह के रूप में बुलाया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री से आर्यन के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछताछ की जाएगी और उनका बयान दर्ज किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि अनन्या का मोबाइल और लैपटॉप एनसीबी ने जब्त कर लिया है। हालांकि जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
एनसीबी के अधिकारियों ने मीडिया से यह कहते हुए पलडा झाड लिया कि जांच चल रही है। उन्होंने कह कि जब एनसीबी के अधिकारी किसी व्यक्ति या स्थान पर पूछताछ के लिए जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह व्यक्ति अपराधी है या उसकी जांच की जा रही है। तो ये एक प्रोसेसस है।
इसके अलावा आज एनसीबी अधिकारियों की एक टीम ने बांद्रा में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के घर पर भी छापेमारी की है। वहीं आज शहरूख खान अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल में पहली बार मिलने पहुंचे।