एनसीबी ने कोहली के घर में की छापेमारी, ड्रग्स मामले में हुए गिरफ्तार

जयपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कल मुबंई में एक बॉलीवुड अभिनेता के घर पर छापेमारी की और ड्रग्स बरामद होने पर उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। इस बॉलीवुड अभिनेता का नाम है— अरमान कोहली। गिरफ्तार के बाद एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रहा था, को आज सुबह उनके मुंबई स्थित घर से प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, है कि अरमान कोहली घर से थोड़ी मात्रा में कोकीन जब्त किया गया है।

पुछताछ के बाद पता चला है कि कोहली के घर से बरामद की गई कोकीन अमेरिका की है। अत: एमसीबी को अंतरराष्ट्रीय संबंध होने का शक है। एनसीबी मुंबई जय जांच करने में जुटी है कि जब्त कोकीन को मुंबई कैसे लाया गया और इसके लाने में किस तस्कर का हाथ है और कौन कौन इसमें शामिल हैं। इससे पहले ड्रग रोधी एजेंसी की एक टीम ने शनिवार को एक बड़े ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह को पकड़ा था, जिसके पास अवैध ड्रग्स था। आरोपी अजय राजू सिंह से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर और उनके इनपुट के अनुसार, एनसीबी की एक टीम ने अंधेरी में अरमान कोहली के घर पर छापा मारा और उसके पास से थोड़ी मात्रा में कोकीन की दवा बरामद की। एनसीबी की टीम बाद में अभिनेता को पूछताछ के लिए दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय ले गई।

बता दें कि इस अभिनेता ने सलमान खान की फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" में अभिनय किया है और वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगियों में से एक थे। उनकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले केंद्रीय ड्रग रोधी एजेंसी ने टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया था।