संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
राष्ट्रीय युवा दिवस नेहरू युवा केंद्र बूंदी एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ग्राम करवर मैं नेहरू महिला मंडल संस्थान के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल संरक्षक सत्यनारायण चौपदार के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंकिता पोटर व महिला मंडल सदस्यों के द्वारा संगोष्ठी आयोजित करके विचार विमर्श किए गए ।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल सदस्य सोना कुशवाह, खुशी कुशवाहा, पूजा गुर्जर, शिवानी चौपदार, प्रियंका बडगूजर दिव्या, पायल अन्य मंडल सदस्य मौजूद रहे।