संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान के तहत नैनवा पंचायत समिति के गांव फतेहगंज अरियाली सकतपुरा आदि कई गांवों में जनसंपर्क किया युवा एवं महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने व लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागृति लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही उनहे मुद्रा योजना केसीसी ऋण योजना प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें युवाओं को बरसात का पानी बचाने के लिए प्रेरित किया और लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित करने के लिए आग्रह किया साथ ही नेहरू युवा केंद्र बूंदी के नैनवा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयं सेविका अंकिता पोटर ने बताया कि यह अभियान नैनवा पंचायत समिति के 50 गांव में चलाया जा रहा है जिसमें युवा मंडल व अन्य संस्थाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है |