व्हाट्सएप में चैट संबधी जुडा नया फीचर, ग्रुप एडमिन को मिलेगा ये पावर

जयपुर। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हााट्एप ने हाल ही एक नया अपडेट जारी करने की घोषणा की है। इस नई सुविधा के अनुसार अब ग्रुप एडमिन ग्रुप चैट में से किसी भी मैसेज को डिलीट कर सकता है। इससे पहले कंपनी ने बीटा टेस्टटिंग में डिलीट किये गये संदेशों को पुनः प्राप्त करने की क्षमता की घोषणा थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को केवल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। इसलिए इसे अन्य सभी अकाउंट्स तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। रिपोर्ट में कहा गया है यदि आप एक व्हाट्एप ग्रुप एडमिन हैं आप अन्य प्रतिभागियों से भेजे गए संदेशों को हटा नहीं सकते हैं, तो कृपया भविष्य के अपडेट की प्रतीक्षा करें क्योंकि आने वाले हफ्तों में और इस फीचर को चालू कर दिया जायेगा।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह ग्रुप एडमिन के लिए एक महत्वपूर्ण फीचर है क्योंकि वे अंततः अपने व्हाट्सएप ग्रुप को बेहतर तरीके से मॉडरेट कर सकते हैं। इसके अलावा जब ग्रुप में सभी के लिए एक मैसेज को डिलीट किया जायेगा तो समूह के अन्य सभी प्रतिभागी देख सकते हैं कि एक निश्चित ग्रुप एडमिन ने संदेश को हटा दिया है। हाल ही में प्लेटफॉर्म ने आईओएस यूजर्स के लिए व्हाट्सएप की चैट लिस्ट से सीधे स्टेटस देखने की क्षमता को रोल आउट करना शुरू किया। कंपनी बीटा वर्जन चैट लिस्ट में स्टेटस अपडेट देखने की क्षमता ला रहा है। इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। और इसलिए यह अभी भी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है।