विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नये नियम, 7 दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य

जयपुर। देश में कोरोना बम फूटने के बाद सरकार ने विदेश से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए नये नियम जारी कर दिये हैं।
इन नये नियमों के बाद जो भी यात्री अंतराष्ट्रीय उड़ान भर के भारत में आयेंगे उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा और आठवें दिन उन्हें कोविड की जांच करानी होगी। यदि यात्रीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें एक आइसोलेशन सुविधा में भेजा जाएगा और उनके सैम्पल जीनोम परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही पॉजिटिव पाये गये यात्री के पास बैठे अन्य यात्रियों और केबिन क्रू को संपर्क के रूप में माना जाएगा। और यदि यात्री के टेस्ट नेगेटिव आते हैं तो वे अगले सात दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करेंगे।
वहीं स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले यात्रियों को अलग कर चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा। यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनके संपर्कों की पहचान की जाएगी।

देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए ये नियम मंगलवार को प्रभावी होंगे। इसके अलावा जोखिम भरे देशों में नौ देश और जोड़े गये हैं, अब ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 19 हो गई हैं

पिछले 24 घंटे में 28 प्रतिशत केस बढ़े
भारत में पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गये हैं। यानि की पिछले 24 घंटों में कोरोन केसों मे 28 प्रतिशत की उछाल आयी है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले 10,000 से बढ़कर 1,17,100 केस हो गये हैं।
ओमाइक्रोन भी 3000 पार
कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन भी दुनिया भर में फैल रहा है। भारत में अब इस नए संस्करण के मामले 3,007 पहुंच चुके हैं। यह भारत के 27 राज्यों में फैल गया है। जिनमें महाराष्ट्र (876) और दिल्ली (465) में सबसे ज्यादा संक्रमण हैं।