सस्ते दामों पर 8GB रैम के साथ Realme Narzo N53 का नया वैरिएंट भारत में लॉन्च: जानें सभी स्पेसिफिकेशन

 जयपुर।  चीनी कंपनी रियलमी की बजट स्मार्टफोन सीरीज नार्जो का एक स्मार्टफोन  Realme Narzo N53 जिसे कंपनी ने इसी साल की शुरूआत में भारतीय बाजर में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसे 8 जीबी रैम लैस किया गया है। साथ ही इसमें 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है।  फोन को फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड कलर में पेश किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। आइये यहां इस फोन के फीचर्स सहित कीमत और उपलब्धता की जानकारी आपको दे देते हैं। 

Realme Narzo N53 की भारत में कीमत
Realme Narzo N53 के 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमशः  7,999 और 9,499 रुपये है। वहीं, नये लॉन्च किये गये  8GB + 128GB वैरिएंट  की कीमत मात्र 11,999 रुपये रखी गई है। . हैंडसेट को फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड रंग विकल्पों में पेश किया जा रहा है।

Realme Narzo N53 के स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo N53 में 6.74-इंच डिस्प्ले ​दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं इसमें  180Hz की टच सैंपलिंग दर और 90.3 प्रतिशत  स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यों है। प्रोसेसर की बात करें तो यहां आपको  ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 देखने को मिल जायेगा।  जिसे ARM माली-G57 GPU, 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 13-आधारित Realme UI 4.0 के साथ आता है जिसमें Realme मिनी कैप्सूल शामिल है।

कैमरे के लिहाज से Realme Narzo N53 में डुअल रियर  कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें यूनिट 50-मेगापिक्सल AI-समर्थित प्राइमरी सेंसर मौजूद है। साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए सामने की तरफ   8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसे 33W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ रखा गया है।  
सुरक्षा के लिए, Realme Narzo N53 साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास/गैलीलियो और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ भी आता है। लगभग 182 ग्राम वजनी इस हैंडसेट का माप 167.3 मिमी x 76.7 मिमी x 7.49 मिमी है।